गुरुवार, 15 जुलाई 2021

15 अगस्त 1947 स्वतंत्रता दिवस पर निबंध 2021

 15 अगस्त 1947 स्वतंत्रता दिवस पर निबंध 2021

15 अगस्त 1947 के दिन हमारा देश अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था। तब से प्रति वर्ष 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रीय त्यौहार के रूप मे मनाया जाता है। इसी दिन पहली बार लाल किले पर पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया था। पूर्ण रूप से स्वतंत्र होकर आज पूरे विश्व मे हमारा देश एक अलग ही पहचान के रूप में उभरता जा रहा है। भारत की आजादी एक देश भक्ति त्यौहार है। भारत की आजादी के लिए सच्चे देश भक्तों के बलिदान की कहानी भारतवासियों  के रगों में कूट कूट कर भरा हुआ है। आज हम खुली हवा में आजादी की सांस ले रहे है यह केवल सच्चे देश भक्तों के कारण ही संभव हो पाया है।

यह तो हम सभी जानते है कि हिंसा का कोई धर्म नही होता है , कुछ लोग हिंसक बन कर हमारे देश मे शांति के वातावरण को दूषित करना चाहते है। देश वासियों में भय का वातावरण पैदा कर हमारे देश की संस्कृति से खिलवाड़ करते रहते है।  जिस कारण हमारे देश के रक्षातंत्र के प्रति भ्रम उत्त्पन्न होता रहता है। हमारे देश की रक्षा के लिए हम सब भारत वासियों को एकजूट होकर हिंसा के खिलाफ खड़ा होकर शासन प्रशासन का सहयोग कर देश की रक्षा के लिए तटपरता दिखाना होगा ताकि फिर कोई कभी भी हिंसा कर देश में लोगों पर डर का वातावरण न बना सके। 

हमारा सौभग्य है कि हमने भारत की भूमि पर जन्म लिया है। जहाँ भारत माता की रक्षा के लिए देश के वीर सपूतों की यादों को बनाये रखने के लिए कवियों , इतिहासकारो द्वारा देश की रक्षा में किये गए बलिदानों की याद दिलाने के लिए कविता और इतिहास के पन्नो में मौजूद लेख से आज भी उनके सम्मान में लिखे लेख को जनता से रूबरू कराया जा रहा है। जिससे देश प्रेम की भावना सभी देश वासियों में एक चेतना का विकाश करता है।

15 अगस्त को देश मे राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाता है, इस दिन स्कूल कॉलेज के छात्र छात्राएं अपने अपने स्कूल कालेज में जाकर इस राष्ट्रीय त्यौहार को बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मानते है। यहां देशभक्ति गीत के साथ रंगारंग कार्यक्रम कर वातावरण को देश प्रेमी मय बनाया जाता है। 

15 अगस्त 1947 से 15 अगस्त 2021 तक कुल 74 वर्ष पूरे किए जा चुके हैं। भारत मे 15 अगस्त 2021 को 75 वां स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। 

1 टिप्पणी: