Gyan ki baate
Dostishayari loveshayari gyan ki baten mazedar jokes
शुक्रवार, 30 जुलाई 2021
मंगलवार, 20 जुलाई 2021
छत्तीसगढ़ में शासकीय अवकाश 2021
छत्तीसगढ़ में शासकीय अवकाश
छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण
जनवरी 2021
सामान्य अवकाश -
26 जनवरी - गणतंत्र दिवस
एच्छिक अवकाश-
फरवरी 2021
एच्छिक अवकाश-
मार्च 2021
सामान्य अवकाश
एच्छिक अवकाश-
अप्रैल 2021
सामान्य अवकाश
ऐच्छिक अवकाश-
मई 2021
सामान्य अवकाश
ऐच्छिक अवकाश
जून 2021
सामान्य अवकाश
ऐच्छिक अवकाश
जुलाई 2021
सामान्य अवकाश
ऐच्छिक अवकाश
अगस्त 2021
सामान्य अवकाश
ऐच्छिक अवकाश
सितंबर 2021
सामान्य अवकाश
ऐच्छिक अवकाश
अक्टूबर 2021
सामान्य अवकाश
ऐच्छिक अवकाश
नवंबर 2021
सामान्य अवकाश
ऐच्छिक अवकाश
दिसंबर 2021
सामान्य अवकाश
ऐच्छिक अवकाश
शुक्रवार, 16 जुलाई 2021
2 दिनों की छुट्टी हेतु आवेदन पत्र ।
2 दिनों की छुट्टी हेतु आवेदन पत्र।
4 थी से 8वी तक के बच्चों के लिए उपयोगी।
सेवा में,
श्रीमान प्रधानाध्यापक
शासकीय प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक शाला
................
विषय:~ 2 दिनों कि छुट्टी हेतु आवेदन।
द्वारा:- कक्षा शिक्षक महोदय।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं आपके विद्यालय में कक्षा 8 वीं का छात्र हूँ, कुछ दिनों से मेरी तबियत खराब लग रही है जिस कारण मैं शाला आने में असमर्थ हूँ।
अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि दिनांक 16/7/2021 से 17/7/2021 तक 2 दिनों की छुट्टी प्रदान करने का कष्ट करें। इस हेतु मैं आपका सदैव आभारी रहूंगा।
धन्यवाद! आपका आज्ञाकरी शिष्य
दिनांक। नाम .................
कक्षा ............ वर्ग ....
स्कूल का नाम:-.........
गुरुवार, 15 जुलाई 2021
15 अगस्त 1947 स्वतंत्रता दिवस पर निबंध 2021
15 अगस्त 1947 स्वतंत्रता दिवस पर निबंध 2021
यह तो हम सभी जानते है कि हिंसा का कोई धर्म नही होता है , कुछ लोग हिंसक बन कर हमारे देश मे शांति के वातावरण को दूषित करना चाहते है। देश वासियों में भय का वातावरण पैदा कर हमारे देश की संस्कृति से खिलवाड़ करते रहते है। जिस कारण हमारे देश के रक्षातंत्र के प्रति भ्रम उत्त्पन्न होता रहता है। हमारे देश की रक्षा के लिए हम सब भारत वासियों को एकजूट होकर हिंसा के खिलाफ खड़ा होकर शासन प्रशासन का सहयोग कर देश की रक्षा के लिए तटपरता दिखाना होगा ताकि फिर कोई कभी भी हिंसा कर देश में लोगों पर डर का वातावरण न बना सके।
हमारा सौभग्य है कि हमने भारत की भूमि पर जन्म लिया है। जहाँ भारत माता की रक्षा के लिए देश के वीर सपूतों की यादों को बनाये रखने के लिए कवियों , इतिहासकारो द्वारा देश की रक्षा में किये गए बलिदानों की याद दिलाने के लिए कविता और इतिहास के पन्नो में मौजूद लेख से आज भी उनके सम्मान में लिखे लेख को जनता से रूबरू कराया जा रहा है। जिससे देश प्रेम की भावना सभी देश वासियों में एक चेतना का विकाश करता है।
15 अगस्त को देश मे राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाता है, इस दिन स्कूल कॉलेज के छात्र छात्राएं अपने अपने स्कूल कालेज में जाकर इस राष्ट्रीय त्यौहार को बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मानते है। यहां देशभक्ति गीत के साथ रंगारंग कार्यक्रम कर वातावरण को देश प्रेमी मय बनाया जाता है।
15 अगस्त 1947 से 15 अगस्त 2021 तक कुल 74 वर्ष पूरे किए जा चुके हैं। भारत मे 15 अगस्त 2021 को 75 वां स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
गुरुवार, 19 नवंबर 2020
जीवन क्या है। जीवन एक कठपुतली है।
जिंदगी क्या है,
जिंदगी एक कठपुतली है,
जिसकी रस्सी को हम खुद,
हांथो में दुसरो के दे देते है,
इसे बदलने के लिए नई सोच,
पुराने संस्कार को समझना होगा,
अपने अंदर के विज्ञान को समझना होगा,
गलतियां तो सब से होती है,
किंतु खुद किये गए गलतियों को,
अपने ज्ञान से समझना होगा,
अपने अंदर के अहंकार को,
अपने ही ज्ञान से तोड़कर,
अपने महान को समझना होगा,
कोई भी महान हो सकता है पर पूर्ण नही,
इसीलिए पूर्ण को समझना होगा।
वर्तमान को स्वीकार करना,
ईश्वर को स्वीकार करना,
पूर्णत्व को स्वीकार करना।
आरम्भ और अंत के साथ,
अनंत को स्वीकार करना ही
जिंदगी की सच्चाई है।
जिंदगी एक कठपुतली है।
जो जिंदगी को परिभाषित करती है।।।
जीवन एक कठपुतली की तरह
जिंदगी क्या है,
जिंदगी एक कठपुतली है,
जिसकी रस्सी को हम खुद,
हांथो में दुसरो के दे देते है,
इसे बदलने के लिए नई सोच,
पुराने संस्कार को समझना होगा,
अपने अंदर के विज्ञान को समझना होगा,
गलतियां तो सब से होती है,
किंतु खुद किये गए गलतियों को,
अपने ज्ञान से समझना होगा,
अपने अंदर के अहंकार को,
अपने ही ज्ञान से तोड़कर,
अपने महान को समझना होगा,
कोई भी महान हो सकता है पर पूर्ण नही,
इसीलिए पूर्ण को समझना होगा।
वर्तमान को स्वीकार करना,
ईश्वर को स्वीकार करना,
पूर्णत्व को स्वीकार करना।
आरम्भ और अंत के साथ,
अनंत को स्वीकार करना ही
जिंदगी की सच्चाई है।
जिंदगी एक कठपुतली है।
जो जिंदगी को परिभाषित करती है।।।
मंगलवार, 17 नवंबर 2020
जीवन मे कभी उदास मत होना।
जिंदगी में कभी उदास मत होना,
मन घबराए तो हतास मत होना,
जिंदगी में संघर्ष तो स्वाभाविक है,
खुशी की तलाश हो तो,
मेहनत से मत घबराना दोस्तो,
आज को हमेशा एक उम्मीद की किरण समझो,
भविष्य के लिए आज ही मेहनत करो,
आज ही जीने के तरीके बदलो दोस्तों,
संघर्ष तो सबके जीवन मे आता है,
संघर्ष को सही दिशा में लेजाना है,
एक उम्मीद की किरण जगाना है।
मन मे चाहे कितनी भी निराशा आये,
अन्य लोगो की तुलना में हमेशा,
अपने को मजबूत बनाना है दोस्तो,
जिंदगी एक संघर्ष है इसी में नाम कमाना है, दोस्तो।
कभी गुस्सा आजाये मन मे,
द्वेष और ग्लानि की भावना से,
हमेशा दूर हो जाना , मन मे शांति के लिए,
ॐ शांति, ॐ शांति, ॐ शांति, का
3 बार लम्बी स्वर में मंत्र का उच्चारण,
करना है। लंबी लंबी सांस लेना है।
उस जगह से कुछ समय के लिए दूर हो जाना है,
जहाँ गुस्सा, नफरत, और द्वेष की भावना आती हो।
देखना मन मे एक शांति का वातावरण बन जायेगा।
जीवन मे जब मन शांत होता है।
तभी दिमाग अपना काम सही तरीके से करता है।
आस्था और विश्वास से मन पर काबू पाया जाता है।
मन मे जब शांति आजाती है ।
आप कड़ी मेहनत और लगन से काम को करने में सफल होते है।
जैसे जैसे आप सफलता की सीढ़ी में आगे बढ़ेंगे।
आपको शांति और सुकून के साथ हमेशा ही अपने
आत्मविश्वास में एक नई सोच सामने दिखेगी।
और आप सफल इंसान बन जायेंगे।
बिना संघर्ष के कुछ नही मिलता दोस्तो।
इसीलिए कहते है।
संघर्ष ही जीवन है तू इससे भागेगा कहाँ,
जीवन जीना सीख, यही है कल्पनाओं का जहाँ।

