2 दिनों की छुट्टी हेतु आवेदन पत्र।
4 थी से 8वी तक के बच्चों के लिए उपयोगी।
सेवा में,
श्रीमान प्रधानाध्यापक
शासकीय प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक शाला
................
विषय:~ 2 दिनों कि छुट्टी हेतु आवेदन।
द्वारा:- कक्षा शिक्षक महोदय।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं आपके विद्यालय में कक्षा 8 वीं का छात्र हूँ, कुछ दिनों से मेरी तबियत खराब लग रही है जिस कारण मैं शाला आने में असमर्थ हूँ।
अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि दिनांक 16/7/2021 से 17/7/2021 तक 2 दिनों की छुट्टी प्रदान करने का कष्ट करें। इस हेतु मैं आपका सदैव आभारी रहूंगा।
धन्यवाद! आपका आज्ञाकरी शिष्य
दिनांक। नाम .................
कक्षा ............ वर्ग ....
स्कूल का नाम:-.........
👌👌👌👌
जवाब देंहटाएं