शुक्रवार, 30 जुलाई 2021

जज़्बात शायरी

अपने जज़्बात को सोच समझकर पेश करें,

इंसान आजकल सही सुनना पसंद नही करता।

मंगलवार, 20 जुलाई 2021

छत्तीसगढ़ में शासकीय अवकाश 2021

gyan ho to aisa

 छत्तीसगढ़ में शासकीय अवकाश

छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण

जनवरी 2021

सामान्य अवकाश - 

26 जनवरी - गणतंत्र दिवस

एच्छिक अवकाश- 

01 जनवरी - नववर्ष दिवस
03 जनवरी - माता सावित्री बाई फुले जयंती
04 जनवरी - लुई ब्रेल का जन्म दिवस
07 जनवरी - राजिम भक्तिन माता जयंती
10 जनवरी - विश्व हिंदी दिवस
14 जनवरी - मकर संक्रांति/ पोंगल
20 जनवरी - गुरु गोविंद सिंह का जन्म दिवस
23 जनवरी - नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती
28 जनवरी - छेरछेरा/ माता शाकंभरी जयंती

फरवरी 2021

एच्छिक अवकाश- 


16 फरवरी - बसंत पंचमी/ मां परमेश्वरी जयंती
19 फरवरी - क्षत्रपति शिवाजी जयंती
26 फरवरी - हजरत अली का जन्म दिवस
27 फरवरी - राजिम मेला माघ पूर्णिमा/ संत रविदास जन्म दिवस

मार्च 2021

सामान्य अवकाश

11 मार्च - महाशिवरात्रि
29 मार्च - होली

एच्छिक अवकाश- 

08 मार्च - महर्षी दयानंद सरस्वती जयंती
20 मार्च - वीरांगना अवंति बाई का बलिदान दिवस
28 मार्च - होली (होलिका)/ शब ए बारात
30 मार्च - भाई-दूज

अप्रैल 2021

सामान्य अवकाश 

02 अप्रैल - गुड फ्राइडे
07 अप्रैल - भक्त माता कर्मा जयंती
14 अप्रैल - डॉ अम्बेडकर जयंती
21 अप्रैल - राम नवमी
25 अप्रैल - महावीर जयंती

ऐच्छिक अवकाश- 

13 अप्रैल - गुड़ी पड़वा/ चैतीचांद/ वैशाखी
17 अप्रैल - गुहा निषादराज जयंती
26 अप्रैल- हाटकेश्वर जयंती
27 अप्रैल - धरती पूजा ( खददी पर्व )


मई 2021

सामान्य अवकाश

14 मई - ईद-उल-फितर
26 मई - बुद्ध पूर्णिमा

ऐच्छिक अवकाश

07 मई - श्रीमद वल्लभाचार्य जयंती/ जमात- उल- विदा
08 मई - सेन जयंती
14 मई - परशुराम जयंती
17 मई - शंकराचार्य जयंती
07 मई - मैं श्रीमद वल्लभाचार्य जयंती
07 मई - जमात- उल- विदा
08 मई - सेन जयंती
14 मई - परशुराम जयंती
17 मई - शंकराचार्य जयंती

जून 2021

सामान्य अवकाश

24 जून- कबीर जयंती

ऐच्छिक अवकाश

13 जून - छत्रसाल जयंती/ महाराणा प्रताप जयंती
13 जून - वीरांगना दुर्गावती का बलिदान दिवस
19 जून - महेश नवमी ( ज्येष्ठ शुक्ल )

जुलाई 2021

सामान्य अवकाश

21 जुलाई - ईद-उल-जुहा (बकरीद)

ऐच्छिक अवकाश

12 जुलाई - रथयात्रा
19 जुलाई - डॉ. खूबचंद बघेल का जन्म दिवस

अगस्त 2021

सामान्य अवकाश

08 अगस्त - हरेली
09 अगस्त - विश्व आदिवासी दिवस
15 अगस्त - स्वतंत्रता दिवस
19 अगस्त - मोहर्रम
22 अगस्त - रक्षाबंधन
30 अगस्त - कृष्ण जन्माष्टमी

ऐच्छिक अवकाश

13 अगस्त - नाग पंचमी
16 अगस्त - पारसी नववर्ष
21 अगस्त - ओणम
28 अगस्त - हरछठ

सितंबर 2021

सामान्य अवकाश

09 सितंबर - हरतालिका (तीज पर्व)

ऐच्छिक अवकाश

06 सितंबर - पोला
10 सितंबर - गणेश चतुर्थी
13 सितंबर - नवाखाई
17 सितंबर - ढोल ग्यारस / विश्वकर्मा जयंती
19 सितंबर - अनंत चतुर्दशी

अक्टूबर 2021

सामान्य अवकाश

02 अक्टूबर - महात्मा गांधी जन्म दिवस
15 अक्टूबर - दशहरा ( विजयादशमी)
19 अक्टूबर - ईद-ए-मिलाद ( मिलाद-उन-नबी)

ऐच्छिक अवकाश

05 अक्टूबर - प्राणनाथ जयंती
06 अक्टूबर- सर्व पितृमोक्ष अमावस्या
07 अक्टूबर - अग्रसेन जयंती
13 अक्टूबर - दशहरा ( महाअष्टमी)
14 अक्टूबर - दशहरा (महानवमी)
20 अक्टूबर - महर्षि वाल्मीक जयंती/ महाराजा अजमोढ़ देव जयंती/ टेकचंद जी महाराज का समाधि उत्सव/ कुवार पूर्णिमा "करम परब" ( त्यौहार)
24 अक्टूबर- करवाचौथ व्रत

नवंबर 2021

सामान्य अवकाश

04 नवंबर - दीवाली ( दीपावली )
10 नवंबर - छठ पूजा
19 नवंबर - गुरुनानक जन्म दिवस

ऐच्छिक अवकाश

03 नवंबर - दीपावली ( दक्षिण भारतीय)
05 नवंबर - दीपावली का दूसरा दिन ( गोवर्धन पूजा)
06 नवंबर - भाई दूज
11 नवंबर - भगवान सहस्त्रबाहु जयंती
15 नवंबर - नामदेव जयंती
24 नवंबर - गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस
25 नवंबर - डॉ. सैय्यदना साहब का जन्म दिवस

दिसंबर 2021

सामान्य अवकाश

18 दिसंबर - गुरु घासीदास जयंती
25 दिसंबर - क्रिसमस दिवस

ऐच्छिक अवकाश

10 दिसंबर - शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान दिवस
18 दिसंबर - दत्तात्रेय जयंती



शुक्रवार, 16 जुलाई 2021

2 दिनों की छुट्टी हेतु आवेदन पत्र ।

 2 दिनों की छुट्टी हेतु आवेदन पत्र। 

4 थी से 8वी तक के बच्चों के लिए उपयोगी।


सेवा में,

            श्रीमान प्रधानाध्यापक 

            शासकीय प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक शाला            

            ................

विषय:~ 2 दिनों कि छुट्टी हेतु आवेदन।

द्वारा:- कक्षा शिक्षक महोदय।

महोदय,

            सविनय निवेदन है कि मैं आपके विद्यालय में कक्षा 8 वीं का छात्र हूँ, कुछ दिनों से मेरी तबियत खराब लग रही है जिस  कारण मैं शाला आने में असमर्थ हूँ।

            अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि दिनांक 16/7/2021 से 17/7/2021 तक 2 दिनों की छुट्टी प्रदान करने का कष्ट करें। इस हेतु मैं आपका सदैव आभारी रहूंगा।

धन्यवाद!                      आपका आज्ञाकरी शिष्य

दिनांक।                         नाम .................

                                    कक्षा ............ वर्ग ....

                                    स्कूल का नाम:-.........

गुरुवार, 15 जुलाई 2021

15 अगस्त 1947 स्वतंत्रता दिवस पर निबंध 2021

 15 अगस्त 1947 स्वतंत्रता दिवस पर निबंध 2021

15 अगस्त 1947 के दिन हमारा देश अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था। तब से प्रति वर्ष 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रीय त्यौहार के रूप मे मनाया जाता है। इसी दिन पहली बार लाल किले पर पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया था। पूर्ण रूप से स्वतंत्र होकर आज पूरे विश्व मे हमारा देश एक अलग ही पहचान के रूप में उभरता जा रहा है। भारत की आजादी एक देश भक्ति त्यौहार है। भारत की आजादी के लिए सच्चे देश भक्तों के बलिदान की कहानी भारतवासियों  के रगों में कूट कूट कर भरा हुआ है। आज हम खुली हवा में आजादी की सांस ले रहे है यह केवल सच्चे देश भक्तों के कारण ही संभव हो पाया है।

यह तो हम सभी जानते है कि हिंसा का कोई धर्म नही होता है , कुछ लोग हिंसक बन कर हमारे देश मे शांति के वातावरण को दूषित करना चाहते है। देश वासियों में भय का वातावरण पैदा कर हमारे देश की संस्कृति से खिलवाड़ करते रहते है।  जिस कारण हमारे देश के रक्षातंत्र के प्रति भ्रम उत्त्पन्न होता रहता है। हमारे देश की रक्षा के लिए हम सब भारत वासियों को एकजूट होकर हिंसा के खिलाफ खड़ा होकर शासन प्रशासन का सहयोग कर देश की रक्षा के लिए तटपरता दिखाना होगा ताकि फिर कोई कभी भी हिंसा कर देश में लोगों पर डर का वातावरण न बना सके। 

हमारा सौभग्य है कि हमने भारत की भूमि पर जन्म लिया है। जहाँ भारत माता की रक्षा के लिए देश के वीर सपूतों की यादों को बनाये रखने के लिए कवियों , इतिहासकारो द्वारा देश की रक्षा में किये गए बलिदानों की याद दिलाने के लिए कविता और इतिहास के पन्नो में मौजूद लेख से आज भी उनके सम्मान में लिखे लेख को जनता से रूबरू कराया जा रहा है। जिससे देश प्रेम की भावना सभी देश वासियों में एक चेतना का विकाश करता है।

15 अगस्त को देश मे राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाता है, इस दिन स्कूल कॉलेज के छात्र छात्राएं अपने अपने स्कूल कालेज में जाकर इस राष्ट्रीय त्यौहार को बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मानते है। यहां देशभक्ति गीत के साथ रंगारंग कार्यक्रम कर वातावरण को देश प्रेमी मय बनाया जाता है। 

15 अगस्त 1947 से 15 अगस्त 2021 तक कुल 74 वर्ष पूरे किए जा चुके हैं। भारत मे 15 अगस्त 2021 को 75 वां स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाएगा।