जिंदगी में कभी उदास मत होना,
मन घबराए तो हतास मत होना,
जिंदगी में संघर्ष तो स्वाभाविक है,
खुशी की तलाश हो तो,
मेहनत से मत घबराना दोस्तो,
आज को हमेशा एक उम्मीद की किरण समझो,
भविष्य के लिए आज ही मेहनत करो,
आज ही जीने के तरीके बदलो दोस्तों,
संघर्ष तो सबके जीवन मे आता है,
संघर्ष को सही दिशा में लेजाना है,
एक उम्मीद की किरण जगाना है।
मन मे चाहे कितनी भी निराशा आये,
अन्य लोगो की तुलना में हमेशा,
अपने को मजबूत बनाना है दोस्तो,
जिंदगी एक संघर्ष है इसी में नाम कमाना है, दोस्तो।
कभी गुस्सा आजाये मन मे,
द्वेष और ग्लानि की भावना से,
हमेशा दूर हो जाना , मन मे शांति के लिए,
ॐ शांति, ॐ शांति, ॐ शांति, का
3 बार लम्बी स्वर में मंत्र का उच्चारण,
करना है। लंबी लंबी सांस लेना है।
उस जगह से कुछ समय के लिए दूर हो जाना है,
जहाँ गुस्सा, नफरत, और द्वेष की भावना आती हो।
देखना मन मे एक शांति का वातावरण बन जायेगा।
जीवन मे जब मन शांत होता है।
तभी दिमाग अपना काम सही तरीके से करता है।
आस्था और विश्वास से मन पर काबू पाया जाता है।
मन मे जब शांति आजाती है ।
आप कड़ी मेहनत और लगन से काम को करने में सफल होते है।
जैसे जैसे आप सफलता की सीढ़ी में आगे बढ़ेंगे।
आपको शांति और सुकून के साथ हमेशा ही अपने
आत्मविश्वास में एक नई सोच सामने दिखेगी।
और आप सफल इंसान बन जायेंगे।
बिना संघर्ष के कुछ नही मिलता दोस्तो।
इसीलिए कहते है।
संघर्ष ही जीवन है तू इससे भागेगा कहाँ,
जीवन जीना सीख, यही है कल्पनाओं का जहाँ।