गुरुवार, 19 नवंबर 2020

जीवन क्या है। जीवन एक कठपुतली है।






 जिंदगी क्या है,

जिंदगी एक कठपुतली है,

जिसकी रस्सी को हम खुद,

 हांथो में दुसरो के दे देते है,

इसे बदलने के लिए नई सोच,

पुराने संस्कार को समझना होगा,

अपने अंदर के विज्ञान को समझना होगा,

गलतियां तो सब से होती है,

किंतु खुद किये गए गलतियों को,

अपने ज्ञान से समझना होगा,

अपने अंदर के अहंकार को,

अपने ही ज्ञान से तोड़कर,

अपने महान को समझना होगा,

कोई भी महान हो सकता है पर पूर्ण नही,

इसीलिए पूर्ण को समझना होगा।

वर्तमान को स्वीकार करना,

ईश्वर को स्वीकार करना,

पूर्णत्व को स्वीकार करना।

आरम्भ और अंत के साथ,

 अनंत को स्वीकार करना ही

 जिंदगी की सच्चाई है।

जिंदगी एक कठपुतली है। 

जो जिंदगी को परिभाषित करती है।।।

जीवन एक कठपुतली की तरह

जिंदगी क्या है,

जिंदगी एक कठपुतली है,

जिसकी रस्सी को हम खुद,

 हांथो में दुसरो के दे देते है,

इसे बदलने के लिए नई सोच,

पुराने संस्कार को समझना होगा,

अपने अंदर के विज्ञान को समझना होगा,

गलतियां तो सब से होती है,

किंतु खुद किये गए गलतियों को,

अपने ज्ञान से समझना होगा,

अपने अंदर के अहंकार को,

अपने ही ज्ञान से तोड़कर,

अपने महान को समझना होगा,

कोई भी महान हो सकता है पर पूर्ण नही,

इसीलिए पूर्ण को समझना होगा।

वर्तमान को स्वीकार करना,

ईश्वर को स्वीकार करना,

पूर्णत्व को स्वीकार करना।

आरम्भ और अंत के साथ,

 अनंत को स्वीकार करना ही

 जिंदगी की सच्चाई है।

जिंदगी एक कठपुतली है।

जो जिंदगी को परिभाषित करती है।।।







मंगलवार, 17 नवंबर 2020

जीवन मे कभी उदास मत होना।

जिंदगी में कभी उदास मत होना,

मन घबराए तो हतास मत होना,

जिंदगी में संघर्ष तो स्वाभाविक है,

खुशी की तलाश हो तो,

 मेहनत से मत घबराना दोस्तो,

आज को हमेशा एक उम्मीद की किरण समझो,

भविष्य के लिए आज ही मेहनत करो,

आज ही जीने के तरीके बदलो दोस्तों,

संघर्ष तो सबके जीवन मे आता है,

संघर्ष को सही दिशा में लेजाना है,

एक उम्मीद की किरण जगाना है।

मन मे चाहे कितनी भी निराशा आये, 

अन्य लोगो की तुलना में हमेशा,

अपने को मजबूत बनाना है दोस्तो,

जिंदगी एक संघर्ष है इसी में नाम कमाना है, दोस्तो।

कभी गुस्सा आजाये मन मे,

 द्वेष और ग्लानि की भावना से,

हमेशा दूर हो जाना , मन मे शांति के लिए,

ॐ शांति, ॐ शांति, ॐ शांति, का

3 बार लम्बी स्वर में मंत्र का उच्चारण,

करना है। लंबी लंबी सांस लेना है।

उस जगह से कुछ समय के लिए दूर हो जाना है,

जहाँ गुस्सा, नफरत, और द्वेष की भावना आती हो।

देखना मन मे एक शांति का वातावरण बन जायेगा।

जीवन मे जब मन शांत होता है।

तभी दिमाग अपना काम सही तरीके से करता है।

आस्था और विश्वास से मन पर काबू पाया जाता है।

मन मे जब शांति आजाती है ।

आप कड़ी मेहनत और लगन से काम को करने में सफल होते है।

जैसे जैसे आप सफलता की सीढ़ी में आगे बढ़ेंगे।

आपको शांति और सुकून के साथ हमेशा ही अपने 

आत्मविश्वास में एक नई सोच सामने दिखेगी।

और आप सफल इंसान बन जायेंगे। 

बिना संघर्ष के कुछ नही मिलता दोस्तो।

इसीलिए कहते है।

संघर्ष ही जीवन है तू इससे भागेगा कहाँ,

जीवन जीना सीख, यही है कल्पनाओं का जहाँ।